कुम्भकरण की पत्नी कौन थी? और उसके कितने पुत्र थे?

दोस्तो टीवी पर प्रसारित रामायण सीरियल को तो आपने कई बार देखा ही होगा। रामायण सीरियल मैं रावण और उसकी पत्नी मंदोदरी के बारे मैं तो खूब दिखाया और बताया गया है पर रावण के भाई कुम्भकरण के बारे मैं केवल इतना ही बताया गया है कि वह बड़ा ही बलवान और विशालकाय था। कुम्भकरण ने ब्रह्मा जी से इन्द्रासन की जगह निन्द्रासन मांग लिया था जिसकी वजह से वह 6 महीने सोने के बाद केवल एक दिन के लिए जागता था। और युद्ध में श्री राम के हाथों उसकी मृत्यु हो गयी। लेकिन दोस्तो क्या आप जानते हैं कि रावण के छोटे भाई कुम्भकरण की पत्नी कौन थी? कुम्भकरण के कितने विवाह हुए थे? और कुम्भकरण के कितने पुत्र थे? कुम्भकरण की पत्नी और पुत्रों के क्या नाम थे? रामायण सीरियल मैं कुम्भकरण के इन रहस्यों के बारे मैं कुछ भी दिखाया या बताया नहीं गया है। परन्तु आपके मन मैं यह सभी सवाल कभी न कभी जरूर आते होंगे जिनके जबाब आपको इस आर्टिकल मैं दिए जायेंगे।

Marriage Story of Kumbhakaran in Ramayan

कुम्भकरण के कितने विवाह हुए थे?

दोस्तो कुम्भकरण के तीन विवाह हुए थे। पहला, मय दानव की पुत्री मंदोदरी से विवाह के बाद रावण ने दैत्यपति विरोचन की दौहित्री बज्रज्वाला से अपने भाई कुम्भकरण का और गंधर्वों के राजा शैलूष की पुत्री सामा से विभीषण का विवाह किया था। कहते हैं कि बज्रज्वाला महाबली दैत्यराज बलि कि पुत्री थी। वामन अवतार मैं जब भगवान ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी थी तब बज्रज्वाला वहां मौजूद थी। इस बजाज्वला के दो पुत्र हुए थे कुम्भ और निकुम्भ।

कुम्भपुर के महोदर नामक राजा की कन्याँ तडित्माला से कुम्भकरण का दूसरा विवाह हुआ था। तडित्माला के पुत्र का नाम मूलकासुर था जिसका वध माता सीता ने किया था।

कुम्भकरण का तीसरा विवाह सैयाद्री की राजकुमारी करकटी के साथ हुआ। करकटी बहुत ही सुन्दर थी, उसपर मोहित होकर कुम्भकरण ने विवाह कर लिया था। इस करकटी के पुत्र का नाम भीमासुर था। दोस्तो भीमासुर के बारे मैं कहा जाता है कि कुम्भकरण के मरने के बाद करकटी उसे लेकर लंका से बाहर चली गयी, ताकि उसे देवताओं से दूर रखा जा सके। बाद मैं जब भीमासुर को अपने पिता के बारे मैं पता चला तो उसने देवताओं से बदला लेने का फैसला किया। उसके बाद देवताओं से भीमासुर का युद्ध हुआ, इस युद्ध मैं देवताओं की रक्षा के लिए भगवान शिव ने भी भाग लिया था। जब महादेव से भीमासुर का मुकावला हुआ तो भगवान ने उसे भस्म कर दिया। दोस्तो भीमासुर जिस जगह पर भस्म हुआ था वहीँ शंकर भगवान का प्रसिद्ध मंदिर भीमाशंकर स्थित है।

“अन्य महत्वपूर्ण कथाएं”
शिवपुराण उपाय CLICK HERE
रामायण की कहानियां CLICK HERE
महाभारत की कहानियां CLICK HERE
हमारा YOUTUBE चेंनल देखें CLICK HERE
Updated: August 11, 2024 — 12:40 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *